जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने कटाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट, गुजरात टाइटंस का IPL 2025 में गेम ओवर:
GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने मुल्लांपुर में जीत के साथ दूसरे क्वालिफायर का टिकट हासिल कर लिया है। गुजरात आईपीएल 2025 से बाहर हो गई है।
GT vs MI: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर का टिकट मुंबई इंडियंस को मिल गया है। एमाई ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराया। इस हार के साथ ही गुजरात आईपीएल 2025 में सफर समाप्त हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने रोहित शर्मा द्वारा खेली गई 81 रन की विस्फोटक पारी के बूते 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। 229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 6 विकेट खोकर 208 रन की बना सकी। दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में अब मुंबई की भिड़ंत एक जून को पंजाब किंग्स के साथ होगी
।
