Search

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर

 बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर: 

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर




जीवन परिचय :


भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को महू छावनी, मध्य प्रदेश में हुआ था। 

• डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के पिता सूबेदार रामजी मालोजी सकपाल थे। वह ब्रिटिश सेना में सूबेदार थे। बाबासाहेब के पिता संत कबीर के अनुयायी थे और वे बेहद सुविज्ञ भी थे।

• डॉ. अंबेडकर एक समाज सुधारक, न्यायविद्, अर्थशास्त्री, लेखक, बहुभाषाविद्, विद्वान और विभिन्न धर्मों के विचारक थे।

• 15 अगस्त, 1936 को उन्होंने दलित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए स्वतंत्र लेबर पार्टी का गठन किया, जिसमें ज्यादातर श्रमिक वर्ग के लोग शामिल थे।

• वर्ष 1942 में उन्हें भारत के गवर्नर जनरल की कार्यकारी परिषद में लेबर सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। वर्ष 1946 में वे बंगाल से संविधान सभा के लिए चुने गए। उसी समय उन्होंने अपनी पुस्तक “हू वर शूद्र?” प्रकाशित की।

बाबासाहेब के प्रमुख योगदान:

आजादी के बाद वर्ष 1947 में उन्हें देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू की पहली कैबिनेट में विधि एवं न्याय मंत्री नियुक्त किया गया, लेकिन वर्ष 1951 में कश्मीर मुद्दे, भारत की विदेश नीति और हिंदू कोड बिल के बारे में प्रधानमंत्री नेहरू की नीति से मतभेद व्यक्त करते हुए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

• डॉ. अंबेडकर संविधान निर्माण की मसौदा (प्रारूप) समिति के अध्यक्ष थे। 

• उन्होंने तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया।

• वर्ष 1932 में डॉ. अंबेडकर ने महात्मा गाँधी के साथ 'पूना समझौते' पर हस्ताक्षर किए, जिससे उन्होंने दलित वर्गों (सांप्रदायिक पंचाट) हेतु पृथक् निर्वाचन मंडल की माँग के विचार को त्याग दिया।

• वर्ष 1952 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने में उनके द्वारा दिए गए योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए उन्‍हें एल.एल.डी. की उपाधि प्रदान की। वर्ष 1955 में उन्होंने थॉट्स ऑन लिंग्विस्टिक स्टेट्स नामक पुस्तक प्रकाशित की।

• वर्ष 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था।

• 14 अक्टूबर, 1956 को नागपुर में एक ऐतिहासिक समारोह में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया और 6 दिसंबर,1956 को उनकी मृत्यु हो गई।

नोट : प्रत्येक वर्ष बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा किए गए  देश के विकास और शोषितो, वंचितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती मनाई जाती है।



आंबेडकर द्वारा लिखी गई पुस्तके, साप्ताहिक पत्र और प्रकाशित समाचार पत्र: 

दोस्तों बाबासाहेब केवल एक प्रखर विद्वान नहीं थे बल्कि एक कुशल लेखक, प्रकाशक भी थे।उनके द्वारा लिखी गई एवं प्रकाशित समाचार पत्र और पत्रिकाये निम्नलिखित है:

1.The Problem of the Rupee – Its origin and its solution. THE PROBLEM OF THE RUPEE was first published in 1923



2. The Untouchables, 


3. Who were the Shudra? ...

4.States and Minorities. ...

5.Emancipation of the Untouchables

 Date


6. Castes in India: Their Mechanism, Genesis and Development



7. Mook Nayak (weekly)


9. Bahishkrut Bharat (India Ostracized)


10. Janta (weekly)

11. The Annihilation of Caste

12. Federation versus Freedom

13. Thoughts on Pakistan

14.anade, Gandhi and Jinnah

15. Pakistan or Partition of India

16. State and Minorities 

17. Maharashtra as a Linguistic Province


18. The Untouchables


20. Buddha or Karl Max



21. Manu and the Shudras


"कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है, और जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा जरूर देना चहिए"

   -     B R Ambedkar 


" वे लोग तुम्हें सब कुछ फ्री देंगे लेकिन शिक्षा नहीं, क्यूंकि उन्हें पता है कि शिक्षा ही सवालों को जन्म देती है"


         - B R Ambedkar 


Previous
Next Post »