छत्रपति शिवाजी महाराज : नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका Historywithsharmaji में, आज हम हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में अध्ययन करेंगे:
छत्रपति शिवाजी महाराज :
• शिवाजी का जन्म 19 फरवरी, 1630 को वर्तमान महाराष्ट्र राज्य में पुणे ज़िले के शिवनेरी किले में हुआ।
• इनके पिता मराठा सेनापति शाहजी भोंसले थे।
• शिवाजी की माता का नाम जीजा बाई था।
• वे अपने विरोधियों के खिलाफ प्रायः गुरिल्ला युद्ध पद्धति का प्रयोग करते थे। चौथ और सरदेशमुखी पर आधारित राजस्व संग्रह प्रणाली से उन्होंने एक मजबूत मराठा राज्य की नींव रखी।
• प्रतापगढ़ की लड़ाई, 1659- यह युद्ध मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और सेनापति अफज़ल खान की सेनाओं के बीच महाराष्ट्र के सतारा शहर के पास प्रतापगढ़ के किले में लड़ा गया था।
• सूरत की लड़ाई, 1664- यह युद्ध गुजरात के सूरत शहर के पास छत्रपति शिवाजी महाराज और मुगल सेनापति इनायत खान के बीच लड़ा गया।
• पुरंदर की लड़ाई, 1665- यह युद्ध मुगल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के बीच लड़ा गया।
• संगमनेर की लड़ाई, 1679- यह युद्ध मुगल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के बीच लड़ा गया। यह आखिरी लड़ाई थी, जिसमें मराठा राजा शिवाजी लड़े थे।
• शिवाजी को 6 जून, 1674 को रायगढ़ में मराठों के राजा के रूप में ताज पहनाया गया।
• 3 अप्रैल, 1680 को शिवाजी की मृत्यु हो गई।
शिवाजी महाराज का प्रशासन: शिवाजी एक कुशल प्रशासक थे। शिवाजी आठ मंत्रियों के समूह जिसे अष्टप्रधान कहा जाता था, के सहयोग से शासन चलाते थे।
छत्रपति शिवाजी महाराज के अष्टप्रधान:
पेशवा - प्रधानमंत्री
सर ए नौबत - सेनापति
अमात्य - सामान्य लेखाकार
वाक्नवीस - आसूचना, इंटेलिजेंस
सचिव - पत्राचार सहायक
सुमंत- मंत्री
न्यायाधीश
पंडितराव- दान और धार्मिक प्रशासन
