महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी : DA increased 2%
कैबिनेट ने 01.01.2025 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका historywithsharma blog में, दोस्तों समय-समय पर सरकार महंगाई बढ़ने के साथ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का घोषड़ा करती है। (7th Pay Commission) के तहत केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस बढ़ोतरी के साथ ही अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी. इससे करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ होगा.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 01.01.2025 से केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी है। यह मूल वेतन/पेंशन के 53 प्रतिशत की मौजूदा दर में 2 प्रतिशत की वृद्धि है, ताकि महंगाई की भरपाई की जा सके।
