Search

वेदांग और उनकी संख्या

 वेदांग और उनकी संख्या :

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका historywithsharmaji blog में। इस आर्टिकल में दोस्तों हम वेदांगो का अध्ययन करेंगे।


वेदांग और उनकी संख्या



वेदांग : वेदों को ठीक से समझने के लिए तथा उनका समग्र उचित रूप से अध्ययन करने के लिए जिनका ज्ञान आवश्यक है,उन्हें ही वेदांग कहा गया है। वेदांग वेदों के पूरक हैं।


वेदांगो की संख्या : भारतीय दर्शन शास्त्र में वेदांगो की संख्या 6 है:


1.  शिक्षा: वेदों का अध्ययन के लिए शब्दों का उच्चारण उचित हो उसके लिए शिक्षा वेदांग की आवश्यकता हुई।


2. कल्प : धार्मिक अनुष्ठानों का ज्ञान 


3. व्याकरण: वेदों के अध्ययन के लिए संस्कृत व्याकरण का ज्ञान 


4. निरुक्त: शब्दों की उत्पति का ज्ञान 


5. छंद: संस्कृत के श्लोकों में प्रयुक्त छंदों का ज्ञान जिससे वेदों का अध्ययन किया जा सके 


6.ज्योतिष: वेदों के अध्ययन के लिए खगोल विद्या
 का ज्ञान 

Previous
Next Post »