Search

आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर के बारे में नवीनतम जानकारी

 स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय  द्वारा
आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर के बारे में नवीनतम जानकारी : 


1.फरवरी 2025 तक देश भर में 1,76,573 एएएम चालू : आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) पोर्टल पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2025 तक देश भर में कुल 1,76,573 एएएम चालू हो चुके हैं।


2. एएएम में उच्च रक्तचाप के लिए 107.10 करोड़ और मधुमेह के लिए 94.56 करोड़ जांच की गई :पोर्टल के अनुसार, एएएम में उच्च रक्तचाप के लिए 107.10 करोड़ जांच और मधुमेह के लिए 94.56 करोड़ जांच की गई हैं।



3.एएएम में योग सहित कुल 5.06 करोड़ वेलनेस सत्र आयोजित : एएएम में योग, साइकिलिंग और ध्यान जैसी वेलनेस संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। 28.02.2025 तक, एएएम में योग सहित कुल 5.06 करोड़ वेलनेस सत्र आयोजित किए गए हैं।


Previous
Next Post »